4000 खातों में भेजे गये हैं 1.20 करोड़ साइबर ठगी के रुपये
साहिबगंज, सितम्बर 3 -- साहिबगंज(फॉलोअप)। बरहड़वा के एक व्यक्ति को कथित रूप से डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ रुपये साइबर ठगी करने के मामले में एसआइटी को बड़ा अपडेट हाथ लगा है। जांच में पता चला है कि देश के 16 राज्यों के 4000 से अधिक बैंक खातों में ठगी किये गये रुपये भेजे गये हैं। एसआइटी एक-एक बैंक अकाउंट का डिटेल्स खंगालने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: 1.20 करोड़ साइबर ठगी में और 1.55 लाख रुपये जब्तजांच की स्थिति इसी क्रम में गुरुवार को और एक बैंक खाते को फ्रीज कर तीन हजार रुपये जब्त किये गये हैं। इस प्रकार एसआइटी ने अबतक साइबर अपराधियों के 22 संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कर 29.58 लाख रुपये जब्त कर चुकी है। उल्लेखनीय होगा कि इस मामले में बरहड़वा नया टोला के गौतम चंद्र दास ने बीते 31 अगस्त को कथित रूप से डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.