भागलपुर, अप्रैल 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरवासियों को गर्मी में पानी के लिए परेशानी न झेलना पड़े, इसके लिए भागलपुर नगर निगम ने स्टैंड बाय (स्पेयर) मोटरों की खरीद की योजना बनाई थी। पर वर्तमान स्थिति यह है कि सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से पारित होने के बावजूद यह योजना फाइलों से बाहर नहीं निकल सकी है। नतीजतन पारा चढ़ते ही शहर के विभिन्न वार्डों से मोटर खराब होने और जलापूर्ति बाधित होने की शिकायतें फिर से मिलने लगी हैं।विगत जनवरी माह में आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि शहर में अचानक मोटर खराब होने की स्थिति में जलापूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए स्पेयर मोटरों का स्टॉक रखा जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य मोटर जलते ही तुरंत नया पंप लगाकर पानी की सप्लाई बहाल करना था। लेकिन प्रस्ताव पारित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.