400 से अधिक पोल टूटे, 15 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त
मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मीनापुर, गायघाट, बोचहां और बंदरा प्रखंड में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, इन इलाकों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि आंधी-पानी से 400 से अधिक पोल टूटकर गिर गए। इसके अलावा 15 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब पांच किलोमीटर लंबा कंडक्टर, 100 इंसुलेटर और 120 वोल्ट क्रॉस आर्म भी डैमेज हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। इधर, शहर के कई हिस्सों में भी बुधवार दिनभर ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही। यह भी पढ़ें- बिहपुर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, बहाली में जुटा विभाग विभाग के अनुसार 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बिजली बाधित होने का सीधा असर जला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.