गिरडीह, अप्रैल 10 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड के डोरंडा स्थित ऐतिहासिक साप्ताहिक हाट 400 वर्ष पुराना है। हर रविवार को लगने वाले इस बाजार में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है, जिससे दुकानदारों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि बाजार में बना शेड वर्ष 1990 के आसपास तैयार किया गया था, लेकिन वर्तमान में उसकी स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। शेड में लगा लोहे का एस्बेस्टस शीट करीब 35 वर्षों में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। कई पिलर भी कमजोर होकर कभी भी गिरने की स्थिति में पहुंच गए हैं। इसके बावजूद मजबूरी में दुकानदार उसी जर्जर शेड के नीचे अपनी दुकानें लगाने को विवश हैं। डोरंडा हाट क्षेत्र का एक प्रमुख साप्ताहिक बाजार है, जहां हर रविवार को लगभग 50 से अधिक गांवों के लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। यहां सप्ताह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.