सुल्तानपुर, अप्रैल 22 -- गोसाईगंज, संवाददाता। बेतहाशा गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। बुधवार शाम बरौंसा बाजार चौराहे पर 400 वोल्ट की विद्युत सप्लाई का केबल अचानक जलने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। केबल में आग जैसी स्थिति देख खंभे के पास मौजूद दुकानदार अनहोनी की आशंका से दुकान छोड़कर बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग ने तत्काल सप्लाई बंद कराई और कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारी देर शाम तक खराबी दूर करने में जुटे थे। जेई विवेक कुमार ने बताया कि लाइनमैन को भेजकर फॉल्ट ठीक कराया जा रहा है और जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- बिजली संकट से मचा हाहाकार, सआदतगंज में केबल फाल्ट, देर रात तक अंधेरा यह भी पढ़ें- बैढ़न सब स्टेशन में आग से आपूर्ति ठप यह भी पढ़ें- फ्यूज फेल होने से पांच घंटे ठप रही बिजली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.