400 वर्ग फुट के मकान का 32 गुना बढ़ा दिया हाउस टैक्स, महापौर ने अधिकारियों को दिया ये आदेश
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 8 -- House Tax News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नरही के अब्दुल फरीद का मकान 400 वर्ग फुट में है। पहले उनके मकान का हाउस टैक्स 1,440 रुपये आता था, लेकिन अचानक नगर निगम ने उनके मकान का हाउस टैक्स 45,900 रुपये कर दिया। यानी लगभग 32 गुना टैक्स बढ़ा दिया गया। अब्दुल फरीद छह महीने से हाउस टैक्स कम कराने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को नगर निगम में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में वह फिर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने उनकी समस्या सुनी तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोबारा जांच कर उनका हाउस टैक्स सही किया जाए। अकेले अब्दुल फरीद ही नहीं, ऐसे दर्जनों लोग संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे, जिनका हाउस टैक्स बढ़ा दिया गया है। समाधान दिवस में सफाई और सड़क की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.