नई दिल्ली, मार्च 30 -- टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर बुरे हाल में हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर लुढ़कते हुए 400 रुपये से भी नीचे जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 393.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 19 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 73 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। तेजस नेटवर्क्स को पिछले दिनों ही जापान की दिग्गज कंपनी NEC कॉरपोरेशन से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ऑल टाइम हाई से 73% से ज्यादा टूट गए शेयरटाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 73 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शे...