नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Millworks Technologies IPO की ग्रे मार्केट में स्थिति शानदार है। मौजूदा जीएमपी पहले दिन ही शानदार लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ 14 जुलाई को रिटेल निवेशकों के लिए खुल जाएगा। इनवेस्टर्स के पास 16 जुलाई तक का मौका रहेगा। बता दें, इस आईपीओ का साइज 160.34 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 48 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं। यह भी पढ़ें- सुकन्या समृद्धि योजना से जुटा सकते हैं 50 लाख रुपये का फंड, डीटेल्सक्या है प्राइस बैंड (Millworks Technologies IPO Price band) मिलवर्क्स टेक्नोलॉजी आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 315 रुपये से 331 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। आईपीओ का लॉट साइज 400 शेयरों का बन...