400 रुपये को लेकर धारदार हथियार से हमला, पांच घायल
सोनभद्र, जून 5 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुआं गांव में गुरुवार की रात 400 रुपये के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान धारदार हथियार के हमले से पांच लोग घायल हो गए। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी गांव में आयोजित छठी कार्यक्रम के लिए सुपाचुंआ गांव से 500 रुपये में बैंडबाजा बुक किया गया था। बुकिंग के समय 100 रुपये अग्रिम दिए गए थे, जबकि 400 रुपये बकाया रह गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों पक्ष सुपाचुंआ गांव पहुंचे, जहां रात करीब साढ़े सात बजे बकाया राशि को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि बैंडबाजा पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे 40 वर्षीय मिश्रीलाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.