नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- दिल्ली में नाबालिग लड़के बेखौफ होते जा रहे हैं। महज 400 रुपए के लिए तीन नाबालिग लड़कों ने मिलकर 26 साल के एक युवक को चाकू से कई बार वार करके मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। उन पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में 400 रुपए के विवाद को लेकर 26 साल के एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है। उन पर घटना का वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी आरोप है। पुलिस ने मृतक की पहचान न्यू मुस्तफाबाद के रहने वाले मोहम्मद कैफ के रूप में की है। उनके परिवार में उनके माता-पिता और दो भाई हैं। उत्तर-पूर्व दिल्ली के डीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.