400 मेधावी छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
काशीपुर, जुलाई 25 -- दीप पाठक, काशीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पखवाड़े के समापन पर शनिवार को नगर निगम सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, खेल, एनसीसी, एनएसएस, रोवर-रेंजर, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 400 मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पखवाड़े के दौरान आयोजित खेल, सांस्कृतिक, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.