इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- इटावा। पुलिस लाइन में कानपुर जोन की 63 वीं अंतरजनपदीय पुलिस तैराकी, वाटर पोलो व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को सलामी दी और खेल भावना की शपथ ली। पहले दिन क्रॉस कंट्री दौड़ में इटावा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में इटावा के आरक्षी सतीश कुमार ने पहला स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। वहीं, फतेहगढ़ के रोहित कुमार दूसरे और कन्नौज के अनिरुद्ध तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में भी इटावा का दबदबा देखने को मिला। महिला आरक्षी पूनम ने शानदार दौड़ लगाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि इटावा की ही अंजली दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर औरैया की...