मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। सातवीं यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप अयोध्या में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कौशल कुमार और अतुल कुमार ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन अब 24 व 25 मार्च को उड़ीसा में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुरादाबाद पहुंचने पर संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ डा. अजय पाठक ने दोनों खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरिता सिंह, ललिता चौहान, राम कृपाल और राहुल मैसी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...