मऊ, मार्च 11 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 47वां दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह एवं प्रतियोगिता का समापन बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में अव्वल आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।दूसरे दिन हुए 300 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में नितेश चौहान अव्वल रहे। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में नितेश और छात्रा वर्ग में अनुजा गौतम ने बाजी मारी। लंबी कूद छात्र वर्ग में प्रवीण और छात्रा वर्ग में अनुजा गौतम रही। ऊंची कूद छात्र वर्ग में प्रवीण ने बाजी मारी। धीमी साइकिल रेस में प्रथम विनीत ने हासिल किया। समापन सत्र के अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रहलाद राम ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि डॉ.अमरजीत, क्रीड़ा प्रभारी, सर्वोदय पी.जी कॉलेज घो...