बरेली, मार्च 29 -- युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में बरेली के आलम ने 400 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर स्वर्ण पदक जीतने पर उनका चयन ग्रामीण राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। इसके अलावा प्रतियोगिता में बरेली के आलोक ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता। दोनों ही खिलाड़ी नियमित रूप से अंतर्राष्ट्रीय एथलीट एवं एनआईएस कोच अजय कश्यप से प्रशिक्षण लेते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.