कानपुर, अप्रैल 1 -- मंधना स्थित रामा डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के पीरियोडोंटोलॉजी विभाग की ओर से वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य लोगों में मसूड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. जनार्धना अमरनाथ बीजे की अगुवाई में डॉ. श्रुति गुप्ता, डॉ. अनिश्का धनाई, डॉ. अनीता माथुर एवं डॉ. नीभा के देखरेख में किया गया। इस अवसर पर दंत जांच शिविर में लगभग 400 मरीजों ने लाभ उठाया। विभाग में 200 मरीजों को निःशुल्क ओरल प्रोफिलैक्सिस, ब्रशिंग तकनीक और इंटरडेंटल क्लीनिंग की जानकारी दी गई। साथ ही, मरीजों के बीच टूथपेस्ट, माउथवॉश एवं जागरूकता पम्फलेट भी वितरित किए गए। छात्रों में जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए यूजी और पीजी छात्र-छात्राओं के लिए एक लेक्चर का आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.