उज्जैन, मार्च 5 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले की तैयारियों के तहत चल रहे विकास कार्यों को लेकर गुरुवार को बड़ा विरोध देखने को मिला। सड़क चौड़ीकरण परियोजना की जद में आ रहे करीब 400 मकानों को लेकर पिपली नाका और भैरवगढ़ इलाके के सैकड़ों रहवासियों ने स्थानीय विधायक का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भाजपा कार्यालय पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करते हुए समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कई महिलाएं अपने घर टूटने के डर से रोती-बिलखती नजर आईं। लोगों ने विधायक से कहा कि उन्होंने वोट देकर उन्हें चुना, लेकिन अब उनके ही घरों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण के कारण कई मकानों का 10 से 20 फीट तक हिस्सा प्रभावित हो रहा है। इससे कई परिवारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.