एटा, दिसम्बर 2 -- प्रतिवर्ष जनपद में 400 दिव्यांगजन पेंशन के हकदार बनकर समाज में सम्मान पा रहे हैं। सरकार से दिव्यांगजनों को पेंशन प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को पहल की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी होने वाले दिव्यांगजन प्रमाण पत्र को आधार बनाया गया है। प्रमाण पत्र मिलने के बाद दिव्यांगजनों को अन्य सरकारी सुविधायें मिलने की शुरूआत हो जाती है। जिला दिव्यांगजन सश्क्तीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पीयूष रावत ने बताया कि विश्व दिव्यांगजन दिवस पर जनपद में पात्र दिव्यांगों को 10 मोटर टाईसाइकिल, 10 व्हीलचेयर जिला पंचायत परिसर में प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य सहायक उपकरण भी दिव्यांगजनों को वितरित कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रतिवर्ष 400 के लगभग दिव्यांगजन पेंशन पाने के हकदार बन जाते हैं। पेंशन के लिए उनको स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.