प्रयागराज, जुलाई 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने दिव्यांगजनों को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने संविदा के माध्यम से करीब 400 दिव्यांगजनों को विभिन्न कार्यों में रोजगार उपलब्ध कराया है, जबकि 100 दिव्यांग युवाओं को एक्ट अप्रेंटिसशिप योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के निर्देश पर प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडलों में इस अभियान को चलाया गया। करीब 380 से अधिक बेंचमार्क दिव्यांगों को संविदा के जरिए रोजगार दिया गया है। इनमें ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) ऑपरेटर, स्टेशन उद्घोषक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल संचालक सहित अन्य कार्य शामिल हैं। यह भी पढ़ें- गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सप...