400 टन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे डीलर, सीएम योगी ने सभी डीएम को दिए निर्देश, बोले-चीनी की कमी नहीं
लखनऊ, अगस्त 22 -- CM Yogi Order: यूपी में चीनी की कालाबाजारी और ओवरप्राइसिंग पर लगाम लगाने के लिए सीएम योगी ने सख्ती दिखाई। समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी ने चीनी की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ यूपी के सभी डीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि डीलर एक समय में 400 टन से ज्यादा चीनी का भंडारण नहीं कर सकेंगे। सीएम योगी ने इस दौरान प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है इसलिए लोगों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की चीनी मिलों में वर्तमान में 179.38 लाख कुंतल चीनी का भंडार उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि चीनी मिलों ने जून और जुलाई में 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की है। मुख्यमंत्री ने एक समीक्षा बैठक में कहा कि सहकारी चीनी मिलों में 23.60 लाख कुंतल, निगम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.