400 गांवों में अभी भी बिजली गुल, गर्मी से लोग बिलबिलाए
रायबरेली, मई 17 -- रायबरेली संवाददाता। आंधी के पांच दिन बाद भी के 400 से अधिक गांवों में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। विभाग के मुताबिक 1200 पोल, 100 से अधिक ट्रांसफार्मर छतिग्रस्त हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इसमें करीब पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। इससे जो अव्यवस्था हुई उसे ठीक करने के लिए विभाग लगा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। मोबाइल फोन बंद पड़े हैं और रातें अंधेरे में गुजर रही हैं। जबकि पहले दिन से ही विभाग एक दो-दिन में बिजली बहाल करने का दावा कर रहा है। यह भी पढ़ें- चार फीडर के उपभोक्ताओं को 72 घंटा बाद से बिजली मिलना हुआ शुरू 13 मई को आई तेज आंधी के बाद जिले के 54 पावर हाउस से जुड़े लगभग सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। विभाग ने किसी तरह 50 प्रतिशत के करीब बिजली बहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.