बगहा, अप्रैल 8 -- रविन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज, हिसं। न्यू स्वदेशी सुगर मिल नरकटियागंज के यार्ड में मंगलवार को किसान सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें 400 क्विंटल प्रति एकड़ गन्ना उत्पादन के लिए किसानों को तकनीकी समेत अन्य जानकारियां दी गईं। सेमिनार में नरकटियागंज प्रक्षेत्र के करीब 800 से अधिक किसानों की उपस्थिति रही। किसान सम्मेलन का शुभारंभ ईपी रविन्द्र कुमार तिवारी, डीईपी राजीव कुमार त्यागी, केविके के निदेशक डा आर पी सिंह, मगध ग्रुप के कॉरपोरेट केन हेड राजीव कुमार शर्मा, बिड़ला ग्रुप के हेड ऑफिस के सी.एच.आर.ओ एम आर चाकी और प्रेग्मेटिक्स के निदेशक डा दुष्यंत बादल ने किया। सेमिनार में ईपी श्री तिवारी ने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य कम लागत में आधुनिक तकनीकों और मशीनीकरण से 400 क्विंटल प्रति एकड़ गन्ना उत्पादन करना है। उन्होंने आगामी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.