बागपत, मार्च 12 -- बागपत। उत्तर प्रदेश भर्ती प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 व 15 मार्च को होगा। 14 केंद्रों पर दो दिन में 10080 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 400 कैमरे लगाने के साथ ही 600 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी। निगरानी के लिए हर केंद्र पर तीस कैमरे लगाए गए हैं। हर सेंटर पर एक-एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला स्तर पर पुलिस लाइन सहित ट्रेजरी में बने स्ट्रांग रूम में भी एक-एक कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जनपद स्तर पर भी एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसकी कमान एक निरीक्षक के हवाले की गई है। यह कंट्रोल रूम सभी केंद्रों से रियल-टाइम अपडेट लेगा और किसी भी ...