कानपुर, सितम्बर 28 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील के मूसानगर में पावर प्लांट लगाने के लिये दी गई जमीन पर पावर प्लांट की स्थापना के बजाय जमीन को लेकर कूट रचित दस्तावेज तैयार करके सरकार को करीब 4 हजार करोड़ रूपये की क्षति पहुंचाने के मामले में दर्ज मुकदमें में जेल में निरुद्ध तीन आरोपितों की ओर से जमानत याचिका डाली गई थी। मामले में सुनवाई के बाद जिला जज की अदालत ने तीनो आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। वर्ष 2010 में भोगनीपुर तहसील के मूसानगर क्षेत्र में पावर प्लांट की स्थापना के लिये हिमावत पावर कार्पोरेशन लि. और लैम्को अनपरा प्राइवेट लिमिटेड को जमीन का आवंटन और पुर्नग्रहण करके दिया गया था। इसमें दोनों कंपनियों को 1320 मेगावाट के पावर प्लांट स्थापित करने थे। इस मामले में कंपनियों ने पावर प्लांट की तो स्थापना नहीं की बल्कि...