अलीगढ़, मई 31 -- तंबाकू, गुटखा व सिगरेट का सेवन स्वास्थ्य के लिए भले नुकसानदायक है, लेकिन अलीगढ़ वाले सबसे ज्यादा पैसा इसी पर खर्च कर रहे हैं। गुटखा, तंबाकू, सिगरेट व अन्य धूम्रपान की सामग्री पर अनुमानित अलीगढ़ वाले 400 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रहे हैं। रोटी, दाल, चावल पर भले ही पैसा खर्च नहीं करें, लेकिन नशे पर पैसा जमकर लुटा रहे हैं। आर्थिक हानि के साथ स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। सेवन करने वाले लोग तमाम बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट व अन्य धू्म्रपान सामग्री को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाती है। लेकिन इसका कोई असर नहीं होता है। पुलिस प्रशासन व स्कूलों को भी केवल कोरम पूरा करने का मतलब होता है। सबसे अधिक राजस्व भी सरकार को सिगरेट, तंबाकू, गुटका, बीड़ी से आता है। लेकिन इसका अधिकांश कारो...