हाथरस, जून 19 -- आरपीएम डिग्री कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम शर्मा के सुदृढ़ नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में और 9 यूपी बटालियन, एनसीसी हाथरस के तत्वावधान में 10 दिवसीय (सीएटीसी -41) कैंप का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर 17 जून से शुरु हो गया जोकि 26 जून तक आयोजित किया जाएगा। 400 कैडेट्स को सैन्य अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति और शारीरिक दक्षता से जुड़े विशेष प्रशिक्षण दिए जाएंगे। गुरुवार को कर्नल सचिन वशिष्ठ,कमांडिंग अफसर 9 यूपी बटालियन एनसीसी, हाथरस ने कैडेट्स को सेनाओं के महत्व और अनुशासनपूर्ण जीवनशैली के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के अवसरों के बारे में प्रेरणादायी विचार साझा किए। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट कैडेट सम्मानित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्नल सचिन वशिष्ठ,कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल पवन कुमार,एडीएम ऑफिसर, सूबेदार मेजर मानवेंद्र सिं...