मथुरा, जुलाई 8 -- शासन द्वारा आधार कार्ड को जन्म तिथि प्रमाण पत्र के तौर पर अमान्य किए जाने के बाद समाज कल्याण निदेशालय से जनपद के करीब 10 हजार आवेदनों को वृद्धा पेंशन के लिए अमान्य करते हुए वापस कर दिया। अब पेंशन आवेदन के साथ परिवार रजिस्टर की सत्यापित प्रति मांगी गई है। अब तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उम्र प्रमाण पत्र सत्यापित होकर आए 400 से अधिक आवेदनों को जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू ने पुन: पेंशन देने के लिए समाज कल्याण निदेशालय भेज दिया है, ताकि इनकी पेंशन शीघ्र जारी हो सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर वापस सभी आवेदकों ने जन्म तिथि प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड ही संलग्न किया गया था। विभाग वृद्धावस्था पेंशन के 400 आवेदनों को फिर से आयु प्रमाण-पत्र सत्यापित होकर आ गए हैं। इनको निरंतर जिला स्तर से नि...