40.92 करोड़ से बनाए जाएंगे में जिले में पांच नए विद्युत उपकेंद्र
जौनपुर, मई 17 -- जौनपुर, संवाददाता। लो-वोल्टेज और अनियमित ट्रिपिंग की समस्या का समाधान करने के लिए विद्युत वितरण निगम लि. ने एक अच्छा कदम बढ़ाया है। जिले में चार उपकेंद्र बनकर तैयार हैं, उन्हें बस लोड पर लेने की तैयारी है वहीं पांच नए उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव भी लगभग अंतिम दौर में है। इसके लिए जमीन आदि भी चिन्हित कर ली गई है। प्रारंभिक डीपीआर में करीब 40 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। विद्युत वितरण मंडल प्रथम और द्वितीय में कुल पांच नए 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव बिजनेस प्लान 2026-27 में शामिल किया गया है। इन उपकेंद्रों की स्वीकृति प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। जमीन चिन्हित की जा चुकी है और स्वीकृति मिलते टेंडर आदि कराकर निर्माण कार्य शुरू होगा। नए उपकेंद्र बनने से इन क्षेत्रों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.