40.9 डिग्री पर टिका रहा पारा, धूप और लू से बेचैन रहे लोग
सिद्धार्थ, मई 19 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। तराई के आंगन में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तेज धूप और लू ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। सुबह से ही सूरज की तपिश इतनी तेज रही कि लोगों को दोपहर से पहले ही घरों में दुबकने को मजबूर होना पड़ा। दिन में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। ऐसे में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। यह भी पढ़ें- 43 डिग्री तापमान से कन्नौज तपाया, येलो जोन की चेतावनी जारीगर्मी की बढ़ती समस्या मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से राहगीर बेहाल नजर आए। घरों से बाहर निकले लोग पेड़ों की छांव तलाशते दिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.