लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- होली के पर्व को देखते हुए डीसीएम श्रीराम लिमिटेड अजवापुर चीनी मिल ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मिल प्रशासन ने 17 फरवरी तक खरीदे गए 10.32 लाख कुंतल गन्ने का कुल 40.79 करोड़ रुपये का भुगतान 16000 किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। मिल प्रबंधन के अनुसार, त्योहार के समय किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो, इसलिए भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई गई। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि सभी भुगतान सीधे किसानों के खातों में ऑनलाइन माध्यम से स्थानांतरित किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.