40.50 लाख की लूट मामले में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज
देवघर, अगस्त 10 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट गांव के समीप इनकम टैक्स अधिकारी बनकर व्यवसायी से 40.50 लाख रुपए, लैपटॉप और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को आरोपियों और वाहन की पहचान करने में सक्षम होने की बात कही है। पुलिस को दिए आवेदन में बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र निवासी एवं झिंगाझाल स्थित राइस मिल से जुड़े व्यवसायी विक्रम चौधरी ने बताया कि वह 28 जुलाई को कोलकाता से झिंगाझाल स्थित राइस मिल आया था। आठ अगस्त की सुबह करीब 10:15 बजे फैक्ट्री का काम पूरा करने के बाद वह अपने स्टाफ के साथ करीब 40.50 लाख रुपये और डेल कंपनी का लैपटॉप लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान टाभाघाट गांव के समीप सामने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.