हरदोई, मई 17 -- हरदोई, संवाददाता। जिले में रविवार को भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने दोपहर के समय आग उगलती गर्मी का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन हीट वेव की स्थिति बनी रही और आसमान पूरी तरह साफ रहने से धूप की तीव्रता और अधिक महसूस हुई। सुबह के समय आर्द्रता 53 प्रतिशत रही, जो शाम तक घटकर 27 प्रतिशत पर पहुंच गई। नमी में कमी और शुष्क हवाओं के कारण वातावरण में तपिश बढ़ती गई। बारिश की कोई संभावना नहीं रही और पूरे दिन वर्षा शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई। तेज धूप के कारण दोपहर में बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल...