40.42 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित फसल उपज का आंकलन
संतकबीरनगर, अप्रैल 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा ने खलीलाबाद के ग्राम पंचायत आजमपुर में रबी 2025-26 के अंतर्गत चयनित कृषक कृष्ण सिंह के स्थित गाटा संख्या 74 रबी कटिंग की अधिसूचित फसल गेहूं की कटाई का सीसीई एप के माध्यम से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्लाट उपज 17.500 किलोग्राम(43.3 वर्ग मीटर में ) प्राप्त हुआ अर्थात 40.42 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित प्राप्त हुआ।इस अवसर पर अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, राजस्व लेखपाल अनिल कुमार, प्रधानमंत्री फसल बीमा टीम से जिला समन्वयक अष्टभुजा सिंह, प्रवीण शर्मा ब्लॉक समन्वयक अमित कुमार सिंह, सचिन वर्मा एवं कृषक सहित सम्मानित गणमान्य आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.