नई दिल्ली, मई 28 -- स्कोडा की कारों को भारतीय अब काफी पसंद कर रहे हैं। कंपनी की सेल भी पहले से काफी बेहतर हुई है। अब कंपनी एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। सब सही रहा तो कंपनी इस दिवाली भारत में अपनी एक पॉप्युलर सेडान का नया वर्जन ला सकती है। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार इस सेडान का नाम है - Superb Diesel है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह 40 kmpl का माइलेज देती है। चौंकिए मत। इस कार ने ऐसा करके दिखाया है। दरअसल, वर्ल्ड रैली चैंपियन 2025 में Miko Marczyk इस कार को यूरोप की सड़कों पर ले गए और 2831 किमी की रोडट्रिप की। इस दौरान वे कार को ईको मोड में और 80 kmph की स्पीड पर चलाए। इस कंट्रोल्ड ड्राइविंग का नतीजा यह रहा कि कार की ऐवरेज फ्यूल एफिशिएंसी इस रोडट्रिप में 40 kmpl की रही।ऑटो एक्सपो 2025 में किया गया था शोकेस स्कोडा सुपर्ब भ...