मथुरा, अप्रैल 2 -- मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बुधवार को बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाई जा रही कालोनी पर सीलिंग की कार्रवाई की है। बुधवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम सौंख रोड स्थित विद्या इंडस्ट्रियल पार्क कॉलोनी को सील करने पहुंची। यहां 40 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बन रहीं अवैध कालोनी पर कार्रवाई की। इस दौरान कालोनी में बन रहे निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के संबंध में प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त कॉलोनी में बिना स्वीकृति/अनुमोदन के निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.