कानपुर, मार्च 2 -- कानपुर। सोमवार सुबह 40 हजार पेंशनर और 20 हजार कर्मचारियों के खाते में पेंशन और वेतन का पैसा आ गया है। इससे होली में पेंशनर व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। शनिवार की वजह से दो दिन पहले पेंशनर व कर्मचारियों के खाते में पैसा नहीं आ पाया था। कोषागार से पैसा ट्रांसफर होने के बावजूद नेफ्ट न होने की वजह से पैसा नहीं जा पाया था। इससे पेंशनरों व कर्मचारियों में खासा रोष था। मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी पेंशनर और कर्मचारियों के खाते में पेंशन व वेतन का पैसा चला गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.