अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग से संबंधित कार्यों के बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेने के आरोपी बाबू को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसे 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था। बिजली विभाग की ओर से विद्युत संबंधी कार्य कराने के लिए एक कंपनी को ठेका दिया गया है। इसी कंपनी के 4.34 लाख रुपये के बिल स्वीकृत कराने के लिए इगलास में तैनात बाबू प्रभात कुमार गुप्ता ने 40 हजार रुपये की मांग की थी। इस पर कंपनी के अधीकृत अधिकारी ने एंटी करप्शन को सूचना दी। बुधवार दोपहर को अधिकारी रुपये लेकर इगलास विद्युत वितरण खंड के लेखा अनुभाग कार्यालय के कक्ष संख्या पांच में पहुंचे। यह भी पढ़ें- 40 हजार की रिश्वत लेने वाला बिजली विभाग का बाबू भेजा जेल वहां प्रभात को रुपये दिए, तभी एंटी करप्शन थाना की टीम ने आरोपी को ...