हापुड़, मई 14 -- तहसील में तैनात सहायक चकबंदी अधिकारी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। गढ़ क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी किसान जरनैल सिंह से चकबंदी के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में मेरठ भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह की तहरीर पर सहायक चकबंदी अधिकारी जयवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।तहरीर में बताया गया कि किसान ने शिकायत की थी कि सहायक चकबंदी अधिकारी चकबंदी कार्य कराने के बदले दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था और बाद में 40 हजार रुपये में मामला तय हुआ। शिकायत मिलने पर टीम ने प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित क...