40 हजार की आबादी में दो सफाई कर्मी
महोबा, जून 19 -- पनवाड़ी, संवाददाता। जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार पनवाड़ी में इन दिनों सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। वार्डो में खुले में फैली गंदगी से लोगों में बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। 15 वार्डो में 40 हजार की आबादी के लिए मात्र दो सफाई कर्मचारी तैनात है। लोगों ने सफाई व्यवस्था को बेहतर कराने की मांग उठाई है। जिले की बड़ी पंचायत में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। मुख्य बाजार सहित पठानपुरा, पाठकपुरा, रोहनियां, तिवारीपुरा, मातनपुरा, ठकुरासपुरा, बनियात आदि वार्डो में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि 15 वार्डो में दो सफाई कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था को बेहतर रखना बेमानी होगा। सफाई कर्मचारी एक दिन में एक वार्ड की मुश्किल से सफाई कर पाते है ऐसे में एक वार्ड का सफाई के बाद सप्ताह में एक बार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.