गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर के तीन वार्डों, बाबा गंभीरनाथ नगर , गुलरिहा और उर्वरकनगर की 40 हजार की आबादी को जलभराव से राहत दिलाने के लिए नगर निगम 128 करोड़ 49 लाख 25 हजार रुपये की परियोजना की आरसीसी नाला निर्माण की परियोजना जल्द शुरू होगी। शनिवार को व्यय वित्त समिति की बैठक में स्वीकृति मिल गई। परियोजना के तहत नगर निगम गुलरिहा थाना से चिलुआताल तक 12.36 किलोमीटर लम्बाई में आरसीसी नाला का नेटवर्क बनाएगा। वार्ड संख्या 30 गुलरिहा में गुलरिहा थाना से कंचनपुर चौराहा, पुरैना पुलिया, बजरहा पुलिया, मिर्जापुर, 10 नंबर बोरिंग, एबीसी सेंटर होते हुए चिलुआताल तक आरसीसी नाले का निर्माण होगा। नाले से आसपास के मोहल्ले की सभी नालियों को जोड़ा जाएगा। इसका कैचमेंट एरिया 2221.80 हेक्टेयर होगा। नाला निर्माण के दौरान जीडीए की राप्तीनगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.