नई दिल्ली, जुलाई 15 -- केंद्र और पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) से जुड़े किसान यूनियनों ने मंगलवार को राज्यभर में एक बड़ा प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के तहत किसानों ने पंजाब के 40 से अधिक टोल प्लाजा को पांच घंटे के लिए पूरी तरह से टोल-फ्री कर दिया। सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान टोल कर्मियों को हटा दिया गया और सभी वाहनों को बिना कोई शुल्क दिए मुफ्त में गुजरने की अनुमति दी गई। इस दौरान टोल प्लाजा पर भारी संख्या में जुटे किसानों ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।किन मुद्दों पर भड़के हैं किसान? किसान संगठनों ने इस चक्काजाम और टोल-फ्री आंदोलन के पीछे कई गंभीर मुद्दों को वजह बताया है। किसानों का आरोप है कि भारत-अमेरिका प्रस्तावित ...