नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- हार्ट अटैक के मामले सर्दी में ज्यादा बढ़ जाते हैं और इन दिनों हर तरफ से यंग लोगों को हार्ट अटैक पड़ने की खबरें रही हैं। कोई जिम करते हुए इसका शिकार हो गया, तो कोई कही जाते समय। हार्ट अटैक कभी भी आ सकता है और आजकल इसके लक्षण भी वैसे नहीं होते, जैसा हमने सोच रहा है। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर राकेश राय का ने दिए इंटरव्यू में हार्ट अटैक के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों यंग लोगों में इसका खतरा अधिक बढ़ चुका है।सिगरेट (Smoking) डॉक्टर राकेश राय का कहना है कि ज्यादातर लोग कम उम्र से ही सिगरेट-शराब की लत लगा बैठे हैं। अगर कोई शराब नहीं पीता है, तो भी सिगरेट पी रहा है। ऐसे में शरीर में कई घातक प्रभाव हो रहे हैं और खासतौर पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है। हार्ट आर्टरीज के किनारे कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है और ...