रिषिकेष, मार्च 7 -- नौ मार्च से परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव होगा, जिसमें विश्व के विभिन्न देशों से योग साधक प्रतिभाग करेंगे। अब तक यहां 40 देशों के योग साधक पहुंच चुके हैं। शनिवार को परमार्थ निकेतन में योग महोत्सव के लिए पंजीकरण का शुभारंभ अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक गुरु परमहंस योगानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि परमहंस योगानंद ने योग, ध्यान और आत्मसाक्षात्कार के दिव्य संदेश के माध्यम से न केवल भारत की सनातन आध्यात्मिक परम्परा को विश्व तक पहुंचाया, बल्कि पूर्व और पश्चिम को आध्यात्मिक चेतना के एक सूत्र में जोड़ने का अद्भुत कार्य किया। कहा कि यह महोत्सव योग के आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को संतुलित, स्वस्थ और जागरूक बनाने की एक समग्र यात्रा है...