सीतामढ़ी, जुलाई 19 -- सीतामढ़ी। सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले जिले के उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विधान परिषद के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब के लिए मांगा गया प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता डीपीओ नीलम राज ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के जुलाई माह के एक दिन के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। बताया गया है कि मामला विधान परिषद सदस्य देवेशकांत सिंह द्वारा प्रस्तुत अल्पसूचित प्रश्न डायरी संख्या-18/03/1150 दिनांक 14 जुलाई 2026 से जुड़ा है। प्रश्न के उत्तर के लिए जिले के उच्च विद्यालयों से आवश्यक प्रतिवेदन मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक कई विद्यालयों से रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके कारण माध्यमिक शिक्षा निदेशक, शिक्ष...