बहराइच, अप्रैल 22 -- बहराइच, संवाददाता। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के 40 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों की तस्वीर बदल गई है। सेसमी वर्कशॉप इंडिया ट्रस्ट और मैरिको लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत निहार शांति पाठशाला फनवाला और सीखो, खेलो और बढ़ो पहल के माध्यम से यह कायाकल्प किया गया है। विशेष रूप से हुजूरपुर विकास खंड के 10 केंद्रों का नवीनीकरण कर उन्हें सुरक्षित, आकर्षक और बाल अनुकूल बनाया गया है। इस पहल के तहत केंद्रों में निर्माण-मरम्मत, फर्श, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। बच्चों के लिए विशेष चटाई, मेज और कुर्सियां उपलब्ध कराई गई हैं। कक्षाओं को अधिक रोचक बनाने के लिए भवन को सीखने के माध्यम के रूप में (बाला डिजाइन) विकसित किया गया है, जिससे परिसर की...