नई दिल्ली, फरवरी 3 -- हार्ट से जुड़ी समस्याएं आजकल बहुत कॉमन होती जा रही हैं। युवाओं तक में हार्ट अटैक की दर तेजी से बढ़ रही है। हालांकि भागदौड़ भरी लाइफ में अपनी हार्ट हेल्थ को ले कर लोग तभी सीरियस होते हैं, जब कोई समस्या सामने आ जाती है। जबकि सच तो ये है कि घर बैठे ही कुछ सिंपल चीजों से आप अपने हार्ट की सेहत का अंदाजा लगा सकते हैं। दरअसल आपकी रोजमर्रा की शारीरिक क्षमता ही आपकी दिल की सेहत के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। इसी से जुड़ा एक टेस्ट डॉ अमनदीप अग्रवाल ने साझा किया है। ये 40 सेकेंड का टेस्ट आपके हार्ट का फिटनेस लेवल जानने में मदद करेगा। बस एक कुर्सी की मदद से आप इसे कर के देख सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।क्या है 40 सेकंड चेयर स्टैंड टेस्ट? डॉ अमनदीप अग्रवाल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि घर बैठे आ...