40 साल से ऊपर वाले चीनी न खाएं, BJP के मंत्री ने नुकसान गिनाकर दी ये सलाह
इंदौर, अगस्त 27 -- मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 40 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को चीनी से परहेज की सलाह दी है। उन्होंने दावा किया कि इन दिनों 90 प्रतिशत लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते। त्योहारी मौसम में शक्कर की महंगाई को लेकर विपक्षी कांग्रेस द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि चीनी के दाम लगातार घट रहे हैं। उन्होंने कहा, ''वैसे भी आजकल 90 प्रतिशत लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते हैं। आपको बता दूं कि मैं तो मीठा खाता ही नहीं हूं।'' कैबिनेट मंत्री ने ठहाके के साथ मजाकिया अंदाज में कहा, ''मैं तो कहता हूं कि (शक्कर) खूब महंगी हो जाए। (शक्कर) केवल बच्चों के लिए कंट्रोल (उचित मूल्य की शासकीय दुकान) में बढ़िया सस्ती मिल जाए, बाकी बुजुर्गों को तो (शक्कर) देनी ही नहीं है।'' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.