हजारीबाग, अगस्त 9 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के प्रसिद्ध भास्कर धाम से बगोदर के हरिहर धाम तक सोमवार को भव्य पैदल कांवर यात्रा निकाली जाएगी। श्रावणी सोमवारी के अवसर पर आयोजित इस कांवर यात्रा में विष्णुगढ़ व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शिवभक्त शामिल होंगे। करीब 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद कांवरिये हरिहर धाम स्थित 65 फीट ऊंचे शिवलिंग स्वरूप मंदिर में पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवर यात्रा को लेकर विष्णुगढ़ कांवरिया सेवा संघ की ओर से जोरदार तैयारियां की गई हैं। संघ के राजू श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद विष्णुगढ़ से हरिहर धाम तक पैदल कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राजघाट से गंगाजल लेकर हजारों कांवरिये बाबा मटेश्वर धाम के लिए रवाना इस...