नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली। मानसून में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार व्यापक तैयारी कर रही है। शुक्रवार को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली गेट और बारापुला नाले का निरीक्षण किया। दिल्ली गेट पर नाला बीते 40 वर्षों से ढका हुआ था। इसकी सफाई होने से आईटीओ, राजघाट, दरियागंज और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव से राहत मिलेगी। कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि लंबे समय तक नाला ढके रहने के कारण इसकी प्रभावी सफाई संभव नहीं हो पाती थी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बार-बार जलभराव की समस्या बनी रहती थी। दिल्ली गेट नाले में डीसिल्टिंग का कार्य 70 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। अब तक 21,000 मीट्रिक टन से अधिक गाद निकाली जा चुकी है। वहीं, बारापुला नाले से डीसिल्टिंग का कार्य लगभग 78 फीसदी पूरा हो...