40 साल पुराने हत्याकांड में हाईकोर्ट से तीन की उम्रकैद बरकरार
रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने करीब चार दशक पुराने हत्या के मामले में तीन आरोपियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है, जबकि चौथे आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। अदालत ने महागु यादव, बिंदेश्वर दुसाध और अखिलेश सिंह को हत्या के आरोप में दोषी मानते हुए निचली अदालत के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। वहीं, रामरेखा यादव को केवल एक गवाह की पहचान के आधार पर दोषी ठहराना सुरक्षित नहीं मानते हुए उसकी दोषसिद्धि और सजा रद्द कर दी। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने क्रिमिनल अपील पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। यह मामला वर्ष 2000 से हाईकोर्ट में लंबित था। मामला डालटनगंज जिले में 28 अगस्त 1986 की रात का है। अभियोजन के अनुसार, रामविलास दुसाध पर नक्सली संगठन में शामिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.